Headlines

कमांडर हयातउल्ला सैनिक कल्याण अधिकारी पूर्व सैनिकों ने किया विदाई सम्मान समारोह

इटावा- भारतीय पूर्व सैनिक लीग के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रघुराज सिंह की अध्यक्षता में कमांडर हयातउल्ला सैनिक कल्याण अधिकारी इटावा का सैनिक कल्याण बोर्ड स्टेशन बजारिया इटावा में भव्यता के विदाई सम्मान समारोह किया
हिदायतउल्ला ने जनपद – इटावा में चार साल का कार्यकाल पूरा करके सेवा निवृत हुए उनके सम्मान में भारतीय पूर्व सैनिक लीग इटावा के जिला अध्यक्ष एवं समस्त पूर्व सैनिक पदाधिकारियों ने उनको संगठन का प्रतीक चिन्ह भेंट,अंग वस्त्र तथा मालाओं से लाद दिया । जिला अध्यक्ष ने बताया की इन चार सालों के दौरान कमांडर हयात साहब ने पूर्व सैनिक बंधुओं की आवाज को प्रशासन तक पहुंचा तथा उनका निराकरण करवाया सबसे बड़ी उपलब्धि उन्होंने सोल्जर बोर्ड परिसर में शहीद स्तंभ का निर्माण कराया जो की बहुत ही सराहनीय कार्य है।विदाई के अवसर पर वरिष्ट समाज सेवी डॉ० हरीशंकर पटेल ने सैनिक कल्याण अधिकारी के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहाँ कि आप सादगी की मिशाल है ।भारतीय पूर्व सैनिक लीग इटावा के सैकड़ो साथियों ने हिस्सा लिया।

Please follow and like us:
Pin Share