कांग्रेस नेता प्रेम किशोर द्विवेदी की माता का निधन,यमुना घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

इटावा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी प्रेम किशोर द्विवेदी की माताजी मालती देवी (94 वर्ष) का सोमवार (15 दिसंबर) की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की ख़बर से राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सोमवार शाम को ही शहर के यमुना घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।जहाँ उनके पुत्र प्रेम किशोर द्विवेदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दुःख की घड़ी में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और शहर के संभ्रांत नागरिकों ने यमुना घाट पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आगे के सभी संस्कार उनके निज निवास निकट सूत मील कन्हैया हार्डवेयर के सामने 655, शांति कॉलोनी, मैनपुरी फाटक, इटावा पर संपन्न होंगे।
अंतिम संस्कार के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, सपा के वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद त्रिपाठी, राजेश बाजपेई, राम मनोहर दीक्षित, रामकुमार दुबे, अनंत अग्रवाल, श्याम किशोर द्विवेदी, कन्हैया शाक्य, जयवीर शाक्य, सचिन शाक्य, मो. शाहिद, मो. इस्लाम, मलखान सिंह यादव, मो. राशिद, प्रशांत त्रिवेदी, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा ज़ुबैरी, एड.पल्लव दुबे, एड.विष्णु कांत मिश्रा, संकल्प द्विवेदी, राजकुमार गोयल, डॉ. वसीम अहमद, वरिष्ठ पत्रकार एम.यू.ज़ुबैरी, मृदुल शर्मा, अंकित सिंह चौहान,शरद बाजपेई, अजय द्विवेदी, कमलकांत द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी, बृजेश दीक्षित, वेद प्रकाश दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, कुलदीप शर्मा, विजय चौधरी एवं विजय तिवारी सहित भारी संख्या में नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share