भिण्ड 12 दिसम्बर 2025/ एसडीएम अटेर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल ने आज शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास अटेर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने लोक सेवा केंद्र अटेर का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम अटेर ने छात्रावास एवं लोक सेवा केंद्र का किया निरीक्षण

