एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के निर्देश
इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को नियमित जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। एसएसपी ने फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए और न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया।…

