Headlines

यमुना नदी में मत्स्य बीज सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किए संचित

इटावा -मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के शखा निषादराज केवट के वंशजों के उत्थान के लिए महाराज योगी आदित्यनाथ के द्वारा गंगा जमुना सहित प्रदेश की तमाम जीवन दायिनी नदियों मैं मत्स्य बीज संचित किए जाने की योजना के तहत भूतपापेश्वर महादेव मंदिर यमुना मैया के तट पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मत्स्य बीज संचित किय । मत्स्य किसानों को संबोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदोरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनी है तब से वह प्रत्येक वर्ग की चिंता में रात दिन लगे हुए हैं इसी चिंता में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मध्य किसानों से संवाद किया और उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की समस्त नदियों में मत्स्य मात्रा बढ़ाने के लिए मत्स्य बीज संचित किए जा रहे हैं जिससे नदियों का पर्यावरण सुधरेगा साथ ही मत्स्य किसानों को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की सरकारों ने मत्स्य व्यवसाय को सार्वजनिक करके अन्य समुदाय का कब्जा कर दिया था 2019 में शासनादेश बनाकर के उत्तर प्रदेश की सरकार मछुआ समुदाय के लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किय साथ ही केंद्र की और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना चलाकर मथुरा समुदाय के जीवन स्तर को उठाने का कार्य किया है भारतीय जनता पार्टी मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम रतन कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से मथुरा समुदाय का जीवन स्तर सुधरा है बड़ी मात्रा में लोग मत्स्य व्यवसाय कर रहे हैं इस अवसर पर मंदिर के महंत स्वामी प्रदीपआनंद जी महाराज भारतीय जनता पार्टी मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम रतन कश्यप सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद कुमार आदर्श उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक सिंह चौहान टीटू रामू निषाद अवधेश कश्यप सोनू कश्यप संतोष कश्यप अनुराग मछुआ जितेंद्र कुमार गौरव साहनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Pin Share