सुरीले सुरों से माधव संगीत महाविद्यालय में सजी तानसेन समारोह की पूर्वरंग सभा
ग्वालियर 10 दिसम्बर 2025/ संगीत की नगरी ग्वालियर में 101वें तानसेन संगीत समारोह के अंतर्गत बुधवार की सांध्यबेला में माधव संगीत महाविद्यालय में द्वितीय पूर्वरंग सभा शास्त्रीय संगीत की मोहक धुनों से सरोबार रही। भारतीय संगीत की परंपरा, नाद की महिमा और रागों की अद्भुत रस-धारा ने कार्यक्रम को सुर-श्रृंगार का अनुपम रूप प्रदान किया।…

