कलेक्टर की अध्यक्षता में नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
भिण्ड 08 जनवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय प्रशासन विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल आपूर्ति, अमृत योजना, समग्र ईकेवाईसी, निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि…

