इटावा। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू’ गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा जनपद कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर शाहू ने कहा कि भाजपा इकलौती पार्टी हैं जो विचार आधारित पार्टी हैं और नेशन फर्स्ट विचारधारा पर काम करती हैं। नितिन नवीन का भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना भाजपा के मूल मंत्र अंत्योदय की परिकल्पना को चरितार्थ करता हैं। भाजपा विचार आधारित राजनीतिक दल हैं जो भारत माता के उद्घोष के साथ भारत को विश्व में नंबर वन बनाने के लिए कृत संकलपित हैं। आप सभी जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ को केंद्र बनाकर त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी व बूथ प्रवासी) की बैठक करें। बैठक में बूथ पर निवास करने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला व मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठकर कार्ययोजना तैयार वर्तमान वोटर सूची व 2003 की वोटर सूची का अवलोकन कर नए मतदाता जोड़ने का कार्य पूरी तन्मयता व तत्परता से करना हैं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्याक्ष आनंद सिंह ने कहा कि चुनाव अयोग द्वारा जिन मतदाताओं को एएसडी सूची में डाल दिया हैं उनके वैध दस्तावेज संबंधित अधिकारी के समक्ष दिखाकर उनके वोट को बचाना हैं। मनरेगा में काम की कोई गारंटी नहीं थी जिनके दिन काम मिलता था उतना ही पेमेंट होता था जबकि वीबी-जी राम जी के तहत काम के अधिकार की गारंटी वही रहेगी बल्कि अब 100 की जगह 125 दिनों के काम की गारंटी मिल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि आप सभी पार्टी पदाधिकारी फॉर्म-6 भरवाकर नए वोट बनवाना हैं। फॉर्म-7 से जिन मतदाताओं के डबल वोट हैं या मतदाताओं का निधन हो गया हैं उनके वोट कटवाना हैं। फॉर्म-8 भरवाकर त्रुटि सुधार व मतदाता ट्रांसफर करवा सकते हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री व एसआईआर जिला संयोजक शिवाकांत चौधरी ने किया। बैठक में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, अभियान सह-संयोजक कृपा नारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया, शिवकिशोर धनगर, देवप्रताप भदौरिया, दीपक नाथ चौधरी, जिला मंत्री रजत चौधरी, राहुल राजपूत, ममता कुशवाहा, डॉ ज्योति वर्मा, चक्रेश जैन, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, जिलाध्यक्ष संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य, किसान मोर्चा अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष उदयवीर दोहरे, राजवर्धन भदौरिया, जितेंद्र जैन, सतेंद्र राजपूत, समीर सक्सेना, अंकित सैनी बासु चौधरी, अभिषेक मिश्रा, मोनू चौहान सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, एसआईआर जिला व मंडल टोली उपस्थित रहीं।
भाजपा कार्यालय पर एसआईआर को लेकर हुई बैठक संपन्न

