युवा कांग्रेस के चुनावी परिणाम घोषित,नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत सम्मान समारोह

हाल ही में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव हुआ जिसका परिणाम 6 नवंबर को घोषित हुआ है।इसी क्रम में दतिया जिले से युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, इस श्रृंखला में दतिया जिला युवा कांग्रेस की नवनियुक्त कमेटी निर्वाचित हुई नवनियुक्त निर्वाचन कमेटी का स्वागत सम्मान समारोह दतिया विधायक राजेंद्र भारती के निवास पर आयोजित हुआ।जिसमें दतिया जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर परवेंदर गुर्जर,दतिया विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर माधव सरवरिया,सेवड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सत्यम गुप्ता,भांडेर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद पर दीपक यादव का निर्वाचन हुआ। साथ ही जिला महासचिव पद पर पुष्पेंद्र पाराशर एवं शिवम कमरिया निर्वाचित हुए ब्लॉक अध्यक्षगणों की भी घोषणा हुई। जिसमें दतिया नगर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नवनीत सेंगर, उपाध्यक्ष पद पर देव गौतम, दतिया ग्रामीण अध्यक्ष पद पर रोहित मिश्रा,बडोनी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अरविंद रजक, भांडेर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर निखिल यादव,इंदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर शिवम मूठेले निर्वाचित हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दतिया विधायक राजेंद्र भारती युवा कांग्रेस के पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस भारत देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा युवाओं का संगठन है।युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की रीड की हड्डी है। जब- जब कांग्रेस पार्टी संकट में रही तो युवा कांग्रेस ने संकट मोचन का कार्य कांग्रेस पार्टी के लिए किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेंद्र खरे,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकिंकर गुर्जरपूर्व Nsui जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी,रामू सेंगर,राजा परमार,कमल सिंह यादव, रिंकू यादव,जसवंत बघेल,सत्यम शर्मा,मीनू लठैत,वासुदेव पाल,दीपक खटीक,शिवम् गुर्जर,मुकुल श्रीवास्तव आदि कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share