सांदीपनि पद्मा विद्यालय के देवेंद्र बने राज्य स्तरीय फुटबॉल के ऑब्जर्वर

69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा फुटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक उमरिया में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा ग्वालियर के संदीपनी शासकीय पद्मा राजे कन्या उ.मा.वि. कम्पू लश्कर, ग्वालियर में पदस्थ खेल शिक्षक देवेंद्र कुमार बाथम को फिल्ड आफिसर (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है।
इस अवसर पर महेंद्र पाल बैरईया सहायक संचालक खेल लोक शिक्षण शिक्षा संभाग ग्वालियर एवं ग्वालियर जिला खेल अधिकारी आर.के. सिंह व संस्था प्राचार्य रविंद्र शर्मा उप प्राचार्य मनोज पारसर सुनील साहू रामखिलाड़ी दिलसाद खान महराजू कुरैशी संजय सिंह तोमर मोइनुद्दीन कुरेशी नरेश नरवारे विकास किरोसिया भुवनेश्वर बाजपेयी आदि ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share