भरथना व बकेवर की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता का सम्मेलन संपन्न-प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह

इटावा- भर्थना विधानसभा के बकेवर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता मे सम्मेलन संपन्न हुआ।कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति व जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने भर्थना मंडल के समस्त मंडल अध्यक्षो का माला व पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया।कार्यकर्ता सम्मलेन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा व जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि इतने संगठित, व्यवस्थित और परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले कार्यकर्ताओं की फ़ौज जिस पार्टी की ताकत हो, उसे यशस्वी बनने से और आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि देश में मौजूद 1500 से अधिक छोटे-बड़े राजनीतिक दलों में केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है, जो परिवारवाद व वंशवाद से दूर है और जिसकी बुनियाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की विचारधारा है। भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों के प्रति समर्पित देश सेवा एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप यदि किसी भी तरह से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने हैं तो यह समझना चाहिए कि आप बहुत भाग्यशाली हैं जो आपको प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि देश के बाकी अन्य पार्टियों में किसी के पास नेता है तो नीति नहीं, नीति है तो नीयत नहीं, नीयत है तो कार्यकर्ता नहीं, कार्यकर्ता है तो कार्यक्रम नहीं लेकिन यह केवल और केवल भाजपा ही है जिसके पास नेता भी है, नीति भी, नीयत भी, कार्यकर्ता और कार्यक्रम भी। यह भारतीय जनता पार्टी है जिसके पास राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक नेतृत्व करने वाले कार्यकर्ताओं की श्रृंखला है। कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि विपक्ष कितना भी कोशिश कर ले, जनता को गुमराह करने के कितने भी षड्यंत्र रच ले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।कार्यकर्ता सम्मलेन को पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर दोहरे, सावित्री कठेरिया, पूर्व चेयरमेन मनोज पोरवाल आदि ने सम्बोधित किया।कार्यकर्ता सम्मलेन का कुशल संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।कार्यकर्ता सम्मलेन में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, चेयरमेन गणेश शंकर पोरवाल, सनी यादव, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री ममता कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, पूर्व उपाध्यक्ष राजवर्धन भदौरिया, आयुष राज, विकास भदौरिया, अवधेश चतुर्वेदी, हरिओम दुबे, मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा, सुशील राजपूत, शेखर चौहान, ओम प्रताप गौर, अश्वनी त्रिपाठी, विमल गुप्ता सहित विधानसभा में निवास करने वाले पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Please follow and like us:
Pin Share