इटावा- कांग्रेस जिला महासचिव अमित त्रिपाठी अम्बुज ने केंद्र सरकार एवं गृहमंत्री पर निशाना साधते हुये कहा कि पहले मणिपुर जल रहा था। फिर कश्मीर घाटी में भयानक आतंकी हमला हुआ। आज लद्दाख जल उठा।उत्तराखंड भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर आंदोलित है।अमित शाह देश की आंतरिक सुरक्षा में पूरी तरह नाकाम हैं। उनको तुरंत पद छोड़कर देश पर एहसान करना चाहिए। वे देश के सबसे सबसे असफल गृहमंत्री साबित हुए हैं गृहमंत्री अमित शाह।जिला महासचिव अम्बुज ने भाजपा एवं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा लेह-लद्दाख को तोड़कर यूनियन टेरिटरी बना दिया। इसके बाद भाजपा ने खुद उसे पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, जिसे आजतक पूरा नहीं किया। 5 साल से लगातार आंदोलन चल रहा है। लेह-लद्दाख से दिल्ली तक मार्च हो रहा था, तब इनको नहीं दिखा कि जनता में नाराजगी बढ़ रही है। आज जब हिंसा भड़क गई तब ठीकरा फोड़ने के लिए कांग्रेस को ढूंढ रहे हैं।अपनी विभाजनकारी नीतियों और अपने नकारेपन का ठीकरा दूसरे के सर कब तक फोड़ोगेभाजपा की नफ़रत भरी राजनीती एक एक राज्य बरबाद कर रही है। मोदी बहुत कमजोर प्रधानमंत्री हैं। उनसे देश नहीं संभल रहा ।
अमित शाह देश के सबसे कमज़ोर असफल गृह मंत्री
