Headlines

गणाचार्यश्री विरागसागर पुरस्कार सम्मान समारोह सम्पन्न, आचार्यश्री विनिश्चय सागर के सान्निध्य में हुआ आयोजन

रामगंज मंडी (मनोज जैन नायक) परम पूज्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रामगंजमंडी राजस्थान में आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में परम पूज्य गणाचार्य विरागसागर पुरस्कार सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, विशिष्ट अतिथि अखिलेश जी नगरपालिका अध्यक्ष, श्री प्रहलाद जी कोट स्टोन एसोशिएशन के अध्यक्ष थे । सभी पुरस्कारो का पुण्यार्जन अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप के सौजन्य से किया गया |
प्रथम पुरस्कार गणाचार्य विरागसागर पुरस्कार श्री राजीव जैन सिर्स झांसी को एक लाख रुपए की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, शाल, पगड़ी, श्री फल, रजत मेडल द्वारा सम्मान किया गया | राजीव जी जैन ने जो उनको राशि सम्मान में प्रदान की थी उन्होंने उस राशि में इक्यावन हजार रूपये सम्मिलित कर, अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप को एक लाख इक्यावन हजार रुपए प्रदान किए | आपने सन 2017 में करगुवां झांसी में हुए युग प्रतिक्रमण में कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्य किया था और जैन धर्म की प्रभावना में अनेक कार्य कर चुके हैं |
द्वितीय पुरस्कार विमलकीर्ति विद्वत् पुरस्कार डा पंकज जी जैन, ललितपुर को इक्कीस हजार रुपए की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, शाल, पगड़ी, श्री फल, रजत मेडल द्वारा सम्मान किया गया | जैन धर्म दर्शन के क्षेत्र में लेखन, संपादन एवं जैन धर्म की प्रभावना हेतु प्रदान किया गया|
तृतीय पुरस्कार विमलकीर्ति पत्रकारिता पुरस्कार इंजी. आनंद जैन, भोपाल को इक्कीस हजार रुपए की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, शाल, पगड़ी, श्री फल, रजत मेडल द्वारा सम्मान किया गया | इंजी. श्री आनंद जैन ने लगभग लगातार 20 वर्षों से विराग वाणी पत्रिका के प्रकाशन करने पर प्रदान किया गया है |
चतुर्थ पुरस्कार विमलकीर्ति शोधानुसंधान पुरस्कार डा लक्ष्मी जैन उदयपुर को इक्कीस हजार रुपए की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, शाल, पगड़ी, श्री फल, रजत मेडल द्वारा सम्मान किया गया | इन्होंने प्रो डा उदयचंद जैन उदयपुर द्वारा प्राकृत भाषा में लिखित विराग सेतु ग्रंथ पर पीएचडी उपाधि प्रदान करे के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया |
पंचम पुरस्कार विमलकीर्ति त्यागी सेवा पुरस्कार डा सलिल जैन, भोपाल को इक्कीस हजार रुपए की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, शाल, पगड़ी, श्री फल, रजत मेडल द्वारा सम्मान किया गया |
आप साधु संघों में औषधि के माध्यम से सेवा करते हैं |
छठवां पुरस्कार विमलकीर्ति समाजसेवा पुरस्कार श्री मयंक जी झांसी को इक्कीस हजार रुपए की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, शाल, पगड़ी, श्री फल, रजत मेडल द्वारा सम्मान किया गया | आपने समाज उत्थान हेतु अनेक कार्य किए है, उस हेतु उन्हें प्रदान किया गया |
इस कार्यक्रम में विराग विजन अवॉर्ड के पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ में विजेताओं का सम्मान किया गया |
कार्यक्रम का सफल संचालन पुरस्कार संयोजक डा आशीष कुमार जैन बम्होरी असिस्टेंट प्रोफेसर एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह ने किया |
अन्त में आचार्य श्री का प्रवचन हुआ, आचार्य श्री ने समाज को मार्गदर्शन प्रदान किया |
आयोजक श्री सकल दिगम्बर जैन समाज एवं व्यवस्थापक समिति रामगंजमंडी सभी अतिथि सत्कार किया गया

Please follow and like us:
Pin Share