फिरोजाबाद के जलालपुर जैन मंदिर के शिखर कलशारोहण की प्रथम वर्षगांठ पर भक्तामर विधान का आयोजन

फिरोजाबाद- अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज (ससंघ) के पावन आशीर्वाद से प्राचीन तीर्थक्षेत्र श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जलालपुर के शिखर पर एक वर्ष पूर्व हुये कलशारोहण के कार्यक्रम की प्रथम वर्षगांठ को मनाया गया।
जिसके उपलक्ष्य में 15 जुलाई दिन मंगलवार को श्री भक्तामर विधान का आयोजन किया गया।जिसमे शुद्ध मंत्रोच्चाण के साथ श्रीजी का अभिषेक किया गया। शांतिधारा का परम सौभाग्य मनोज कुमार अमन जैन जलालपुर वालों को प्राप्त हुआ।
ततपश्चात, मंगल कलश पुण्यार्जक महेश चन्द्र मनीष जैन न्यू तिलकनगर, दीप प्रज्वलन अखिलेश कुमार अमन जैन निखिल जैन लाल बंगला कानपुर द्वारा किया तथा शास्त्र विराजमान करने का सौभाग्य राजेश कुमार दीपक जैन कटरा और नवीन कुमार जैन भोगांव को प्राप्त हुआ।विधान में सभी श्रद्धालुओं ने भक्तामर विधान के 48 अर्घों को श्री जी के चरणों में समर्पित किये गए । विधान में श्री सुपार्श्वनाथ महिला मंडल द्वारा भगवान की भक्ति में नृत्य किया। विधान के विधानाचार्य रमेश चंद्र जैन भगत तथा सह विधानाचार्य पंकज जैन तथा संगीतकार जैन म्यूजिकल ग्रुप फिरोजाबाद रहे।मंदिर जी की नई समर सेबिल का पूजन किया गया। विधान में कानपुर, भोगांव तथा स्थानीय समाज के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुंज बिहारी लाल जैन ,अशोक कुमार जैन,विनोद कुमार जैन, मनोज कुमार जैन, विकाश जैन, मोहित कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, अभिषेक कुमार जैन आदि समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Pin Share