इटावा सफारी पार्क मे शेर के शावक की मौत

इटावा- बीते 21 अप्रैल 2025 को बब्बर शेरनी रूपा ने 4 शावकों को जन्म दिया था। जिसमें 2 शावकों की मृत्यु शेरनी रूपा के असामान्य व्यवहार के कारण हो गया था तथा शेष दो शावकों को सुरक्षा की दृष्टि से हैण्ड रियरिंग कर पाला जा रहा था। 4 जुलाई से उक्त शावकों में से एक नर शावक कुछ अस्वस्थ दिखाई पड़ा जिसका तत्काल उपचार सफारी पार्क के वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा प्रारम्भ किया गया। जिसके सम्बन्ध में समय समय पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाता रहा है तथा सभी उपलब्ध वन्यजीव विषेषज्ञों से परामर्ष लेते हुए इस शावक का उपचार नियमित रूप से सफारी पार्क के वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा था जिससे उक्त शावक के स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो रहा था परन्तु शावक द्वारा अपना आहार बहुत ही कम मात्रा में लिया जा रहा था। उक्त शावक की मृत्यु हो गयी है। जिसका शव विच्छेदन हेतु प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उत्तर प्रदेश से प्राप्त अनुमति के क्रम में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली भेजा गया है ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके

Please follow and like us:
Pin Share