अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने मनाया तृतीय स्थापना दिवस

इटावा- अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा इकाई नेसांई उत्सव गार्डन में अपना तृतीय स्थापना दिवस मनाया और पुरबिया टोला पर प्रकाशित कूर्मि जागरण स्मारिका 2025.का विमोचन महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश के पदाधिकारियों के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डा० वी एस निंरजन सेवानिवृत्त आईएएस मध्य प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि श्री एल पी पटेल संरक्षक, राधेश्याम पटेल संरक्षक (पूर्व विधायक), बी एल वर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, धीरज पाटीदार राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, श्रीमती लताऋषि चंद्राकर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, श्रीमती नीलम निरंजन राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष, श्रीमती गायत्री पाटीदार राष्ट्रीय संगठन मंत्री महिला, डा० अनूप सचान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, जे एन कटियार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, शैलेन्द्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष, कैलाश चंद्र उमराव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेन्द्र सचान प्रदेश महासचिव, अजीत सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष, अवधेश निरंजन बुंदेलखंड अध्यक्ष, संजेश कटियार कानपुर मंडल अध्यक्ष, श्रीमती गीता पटेल प्रदेश महिला उपाध्यक्ष, श्रीमती हेमा पटेल अध्यक्ष नारी शक्ति संघ एसोसिएशन सहित बहुत सी सामाजिक हस्तियों ने समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदेश और देश के कई हिस्सों से सजातीय पदाधिकारियों ने शिरकत की। सांई उत्सव गार्डन पुरबिया टोला के खचा-खच भरे बैंकुइट हाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया, नृत्य गायन चित्रकला मेंहदी क्राफ्टिंग का प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया, मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रमोद कुमार को मृत्यु उपरांत अपना शरीर मेडिकल के बच्चों को अध्धयन हेतु दान करने पर सम्मानित किया गया। महासभा की इटावा इकाई के सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए 9 पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारियों ने समाज के विकास, उत्थान और एकीकरण पर अपना विचार प्रस्तुत किया। अवधेश निरंजन ने मृत्यु भोज को न करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने अपने ओजस्वी वाणी से कुर्मी समाज को एकजुटता दिखाते हुए कार्य करने की महत्ता पर बल दिया। श्रीमती लताऋषि चंद्राकर ने अपने ओजस्वी संदेश में बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 32 करोड़ कुर्मी हैं और अब 45 करोड़ से ऊपर जनसंख्या कुर्मियों की होगी, महिला शिक्षा पर बहुत जोर दिया, घर से बाहर रोटी बेटी के संबंध पर फोकस किया। धीरज पाटीदार राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ने युवाओं का आह्वान करते हुए अच्छी शिक्षा ग्रहण करके और सरकारी पदों पर वर्चस्व स्थापित करने पर जोर दिया। डा० वी एस निंरजन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज को जोड़ने के लिए कार्य करने पर बल दिया, पद प्रतिष्ठा और फोटो से दूर रहकर समाज को समर्पित होकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समाज की बुराई न करने का संकल्प सभी से लिया। एल पी पटेल संरक्षक ने अपने संदेश में समाज को एक जुट करके संख्या बढ़ाने का काम करने पर जोर दिया। समस्त पदाधिकारियों ने इटावा इकाई के कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय कार्यक्रम का प्रारुप बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने सुदूर जनपदों से पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। डा० श्रीकांत वर्मा सांई गार्डन, सचिन वर्मा, श्रीमती सोमिका वर्मा का विशेष रूप से सहयोग रहा। गौरव वर्मा,अखिलेश कुमार, गोपाल , डा० स्नेहलता उमराव, राकेश बाबू, मुकेश कुमार, डा० हरी शंकर पटेल, सुधांशु वर्मा का विशेष सहयोग रहा। श्रीकृष्ण वर्मा सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी आकाशवाणी गोरखपुर ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया

Please follow and like us:
Pin Share