इटावा-गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सनातन धर्म इंटर कॉलेज में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता व कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे के संयोजन में ‘गुरुजन सम्मान समारोह’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया व जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता सहित मंचस्थ पार्टी पदाधिकारियों द्वारा गुरुजनों व कवियों को शॉल उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन गुरुजनों की उपासना और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का विधान है। हम सभी के जीवन में गुरु का विशेष स्थान होता है। इन्हीं के जरिए व्यक्ति जीवन जीने की कला और लक्ष्यों को पूरा करने का मार्गदर्शन पाता है। इसके अलावा गुरुजनों की सहायता से समय की अहमियत और कठिन समय की पीड़ा समझ आती हैं। यही नहीं गुरु ही सदैव हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। इसलिए उनके प्रति प्रेम, लगाव और सम्मान व्यक्त करने के लिए आज का दिन यानी गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद खास है।
सम्मान समरोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरु की कृपा से ही शिष्य अज्ञान से आत्मबोध और अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ता है। गुरु शिष्य को संस्कार, सेवा और सत्य से जोड़कर उच्चतम आदर्शों का मार्ग दिखाते हैं। सम्मान समारोह को प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, अजय धाकरे, रमेश राजपूत, बबुआ ठाकुर आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रांसिपल संजय शर्मा, महेश चंद्र तिवारी, कवि कमलेश शर्मा, बबुआ ठाकुर, गौरव पाठक, जितेंद्र त्रिपाठी, आचार्य महेश तिवारी, ओपी गुप्ता, राजीव गोयल, एस एस दुबे, शिवकुमार राजपूत, रमेश चंद्र राजपूत, उमा माहेश्वरी, अनूप जाटव, मनोज गुप्ता, कवि सतीश चंद्र दीक्षित ‘अनपढ़’, कवि अवनीश त्रिपाठी, मंजुल चतुर्वेदी, स्वीटी मथुरिया, इक़बाल अहमद, नइमूल हसन, शैली चौहान, प्रभा पाल, करिश्मा, रामविलास शाहू, प्रीति कुशवाहा, विनय वर्मा, देश दीपक तिवारी आदि को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यक्रम सह-संयोजक व जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, के के राज, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, रामकुमार चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमाकांत शर्मा, अजय धाकरे, जितेंद्र जैन, जिला मंत्री राहुल राजपूत, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सौरभ दीक्षित, सतेंद्र राजपूत, बासु चौधरी, सत्यम राजपूत, आयुष राज, समीर सक्सेना, प्रभात चौधरी, प्रीति दुबे सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें
गुरू पूर्णिमा पर भाजपा ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
