इटावा-बसरेहर ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत महिला सम्मलेन आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता व मुख्य वक्ता जिला मंत्री डॉ ज्योति वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि अरुण गुप्ता ने अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने पूरा जीवन धर्म और राष्ट्र के लिए काम किया। मुख्य वक्ता डॉ ज्योति वर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई बचपन से ही सेवाभाव वाली बालिका थीं।
वह कहती थीं कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। बस ईश्वर में आस्था और विश्वास होना चाहिए। जनता की सेवा व न्याय के मार्ग पर चलकर राजमाता से लोकमाता तक का सफर तय किया। प्रजा के दुखों को देखकर उन्होंने अपने दुखों को भुला कर जनता की पीर को समझा और उसे दूर किया। वह उस युग के विश्वास के साथ साथ जनता की आस थीं, और अपने द्वारा किए गए कार्यों के कारण साहसी, शासिका और पुण्यश्लोक कहलाईं। हमें अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द दुबे ने किया। कार्यक्रम समापन व आभार पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने किया।कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री बासु चौधरी, पूर्व सभासद प्रमोद राठौर,रोहित शाक्य,विमलेश शाक्य,मण्डल अध्यक्ष सोनू बघेल आदि लोग उपस्थित रहे
अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय के मार्ग पर चलकर राजमाता से लोकमाता तक का सफर तय किया -डॉ ज्योति वर्मा
