अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान चलाया हनुमान घाट की गई साफ सफाई

इटावा-‘पुण्यश्लोक’ महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व व कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री रजत चौधरी के संयोजन में सुमेर सिंह किला गेस्ट हाउस के नीचे तलहटी में यमुना नदी स्थित हनुमान घाट पर ‘घाट साफ़-सफाई, सज्जा व यमुना आरती’ कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर मां यमुना की आरती और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई के सनातन धर्म के उत्थान में दिए गए योगदान को स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा घाट की साफ-सफाई हेतु स्वच्छता अभियान भी चलाया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। वे मातृशक्ति की सशक्त उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के भारत में अहिल्याबाई होल्कर के सपनों को साकार किया है। उनकी घोषणा थी मेरा पथ धर्म का पथ है, और धर्म का पथ ही न्याय का पथ है। *वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहिल्याबाई होल्कर के पद चिन्हो पर चलते हुए भारतीय संस्कृति व सनातन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य कर रहें हैं। कार्यक्रम को पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य गुड्डू आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ‘बबलू’, पीताम्बरा पीठ के महंत कार्तिकेय दुबे, अभियान सह-संयोजक त्रिय महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री रजत चौधरी, रवि प्रकाश धनगर, जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, हरनाथ कुशवाह, विक्रम अग्रवाल, शिवकिशोर धनगर, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, ममता कुशवाहा, डॉ ज्योति वर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, सभासद शरद वाजपेयी, जितेंद्र जैन हैप्पी, विवेक रंजन गुप्ता, वीरेंद्र बघेल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, विनीत पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सतेंद्र राजपूत, अभिषेक मिश्रा, मोनू चौहान, सत्यम राजपूत, दीपक शाक्य, शरद तिवारी, सुशांत दीक्षित सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चाओ के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Please follow and like us:
Pin Share