भाजपा ने आँपरेशन सिंदूर के लिये 125 मीटर की तिंरगा यात्रा निकाली ,सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथो मे रहा तिंरगा

इटावा-ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के नेतृत्व में शास्त्री चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई।125 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा का समापन शहीद स्मारक नुमाइश मैदान पर हुआ यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, महामंत्री शिवाकांत चौधरी,नेकी मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष रुबी शर्मा मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य समेत पार्टी के समस्त पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा, तहसीलदार सदर जयप्रकाश सिंह, कोतवाल यशवंत सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन विक्रम सिंह, उप निरी दयानंद पटेल, उप निरी दर्शन सिंह, उप निरी जगदीश भाटी, समेत कई उपनिरीक्षक और भारी पुलिस बल साथ रहा

Please follow and like us:
Pin Share