इटावा-भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा के समर्पित सदस्य गण भीषण गर्मी की परवाह किए बिना 01 मई से 30 जून तक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2–3 पैदल पुल के नीचे और प्लेट फार्म के पश्चिमी छोर पर यात्रियों के लिए निःशुल्क जल सेवा सौरभ सक्सेना शाखा गतिविधि संयोजक सेवा, जल सेवा संयोजक द्वय ओमप्रकाश तिवारी व लालजी प्रसाद दुबे की कुशल देखरेख में आज पन्द्रहवें दिन भी जारी रही। इस सेवा में अमित दुबे शिब्लू, सुदीप त्रिपाठी, संजय कुमार दुबे पप्पन एडवोकेट, इन्द्र नारायण पाण्डेय, राजीव लोचन दीक्षित, हरी शंकर त्रिपाठी, बृजेश कुमार कुलश्रेष्ठ, डॉ . अमित भदौरिया, विमल कुमार गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, ज्ञानेन्द्र सिंह वर्मा एडवोकेट, मीना सक्सेना, सिद्ध गोपाल द्विवेदी, बुद्धि प्रकाश दीक्षित आदि सहित लगभग 35 लोगों का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ जिसके कारण शीतल जल निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। परिषद् के सदस्य बड़ी लगन के साथ कार्य करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रत्येक रविवार को परिषद् की महिलाएं भी अपराह्न जल सेवा के कार्य में भागीदारी करतीं हैं। यात्री गण इस सेवा की मुक्त कंठ से सराहना करते हैं।इस अवसर पर विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा, इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष पांचाल प्रान्त, हरी शंकर त्रिपाठी शाखा अध्यक्ष, बी. के. सिंह वरिष्ठ सदस्य, राजीव लोचन दीक्षित, चन्द्र प्रकाश सिंह चौहान, प्रमोद कुमार पाण्डेय, अनुज गुप्ता, इन्द्र जीत और मोनू की भी सेवाएं प्राप्त हुईं
इटावा रेलवे स्टेशन पर भारत विकास परिषद द्वारा भीषण गर्मी मे यात्रियों को निःशुल्क शीतल जल किया वितरित
