Headlines

पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनकी शिकायतों के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस की प्राथमिकता है कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर उसका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए।

Please follow and like us:
Pin Share