Headlines

नवरात्रि से पहले अलर्ट हुई पुलिस, एसएसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

इटावा। नवरात्रि के शुभारंभ से पहले आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बलराम सिंह चौराहा से नौरंगाबाद चौराहा तक भ्रमण कर प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजार क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था परखी।पैदल गश्त के दौरान एसएसपी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। गश्त के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share