Headlines

पुलिस थानों पर हर माह व्यापारियों के साथ होगी बैठक: डीआईजी

इटावा। पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में शुक्रवार को कानपुर रेंज के डीआईजी यमुना प्रसाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, यातायात और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न समस्याएं उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने मांग रखी कि जनपद के सभी कस्बों और थाना क्षेत्रों में व्यापारियों के साथ प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाए, ताकि उनकी समस्याओं को पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया जा सके। इस पर डीआईजी जमुना प्रसाद ने आश्वस्त किया कि सभी थानों में क्षेत्राधिकारी के माध्यम से व्यापारियों के साथ नियमित बैठकें कराई जाएंगी। इन बैठकों में व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए इसमें सुधार की आवश्यकता बताई। उन्होंने आगामी त्योहारों के दौरान सड़कों पर तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर नियंत्रण रखने की मांग की, जिससे बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा ने रोडवेज बस स्टैंड के आसपास दुकानों के सामने बसें खड़ी किए जाने से उत्पन्न अतिक्रमण और जाम की समस्या उठाई। उन्होंने व्यवस्था में सुधार कर व्यापारियों और आमजन को राहत दिलाने की मांग की।
बैठक के दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल और जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीआईजी जमुना प्रसाद को अंगवस्त्र भेंट कर तथा व्यापार मंडल की व्यापार पत्रिका प्रदान कर स्वागत किया।
इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला प्रभारी सुशीला राजावत, महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे, जिला संरक्षक मीरा तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर पटेल, युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, संतोष कुमार वर्मा, जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी, वसीम राईन, नगर मंत्री मोहम्मद उवैस सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share