इटावा। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी रेंज यमुना प्रसाद ने जिले के प्रमुख व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और शहर की यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी बबिता सिंह, एसपी ग्रामीण श्रीचंद्र तथा सभी सर्किल ऑफिसर मौजूद रहे। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, संरक्षक तरनपाल सिंह, जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, उपाध्यक्ष अशोक जाटव, चमन वारसी, मनोज कुमार, सरदार मनदीप सिंह, शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, लाइन पार अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, बृजेश राठौर, युवा अध्यक्ष रियाज अब्बासी, नवाब, धर्मेंद्र यादव और आफताब खान ने सहभागिता की।
महिला व्यापार मंडल की महामंत्री ममता दुबे, चित्रा परिहार, ज्योति पालीवाल और शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना के साथ उद्योग मंच के अध्यक्ष राहुल दीक्षित, धर्मेंद्र प्रजापति, ताहा तथा रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, हाफिज खान सहित अन्य व्यापारी भी उपस्थित रहे।
व्यापारियों के साथ डीआईजी ने की बैठक, यातायात व्यवस्था पर भी हुई चर्चा

