इटावा। पुलिस कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को नियमित जनसुनवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। एसएसपी ने फरियादियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का तत्परता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है।
पुलिस कार्यालय में एसएसपी के सामने फरियादियों ने रखीं समस्याएं, निस्तारण का मिला भरोसा

