Headlines

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम कुंवरा में लगा जागरूकता स्टॉल

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आमजन को पुलिस सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत थाना भरथना पुलिस ने ग्राम कुंवरा में जागरूकता स्टॉल लगाया।पुलिस, प्रशासनिक टीम, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दी। टीम ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई।पुलिस टीम ने ग्रामीणों को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जागरूक किया।ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति अथवा समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करें। साइबर अपराध का शिकार होने पर बिना देरी किए 1930 पर सूचना देने की अपील की गई, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने आमजन से पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ उठाने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग से संपर्क करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा, सहायता और सेवा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है

Please follow and like us:
Pin Share