Headlines

इटावा। कर्नाटक के तुमकुर जैन भवन में 1 नवंबर 2026 को जैनैश्वरी दीक्षा समारोह आयोजित होगा। गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर महाराज के परमशिष्य आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर महाराज जी के करकमलों द्वारा होने वाले समारोह में इटावा के पंसारी टोला निवासी ब्रह्मचारिणी रचना दीदी (रंगलाल पंसारी की बहू)व दर्शन भैय्या जी जैनैश्वरी दीक्षा ग्रहण करेंगी। दीक्षा समारोह आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। रचना दीदी लंबे समय से संयम और साधना के मार्ग पर अग्रसर हैं। उनके दीक्षा ग्रहण करने को लेकर जैन समाज में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है।सकल जैन समाज कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ लेवे

Please follow and like us:
Pin Share