महेवा (इटावा) राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’ के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा परिसर में ‘रक्तदाता समूह’ एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। मानव सेवा के इस महाअभियान में स्थानीय नागरिकों, पत्रकारों, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिनभर चले इस शिविर में कुल 53 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर दूसरों के जीवन रक्षा का संकल्प लिया।
शिविर का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक वर्मा , भूतपूर्व प्रभारी डा.गौरव त्रिपाठी एवं ‘रक्तदाता समूह’ के संरक्षक राजीव चौधरी ने फीता काट कर किया । इस दौरान जिला अस्पताल इटावा से आए विशेषज्ञ डाक्टरों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा के चिकित्सा कर्मियों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। शिविर में स्वास्थ्य मानकों का पूर्ण ध्यान रखते हुए रक्तदान से पूर्व सभी इच्छुक रक्तदाताओं का हीमोग्लोबिन, रक्तचाप , रक्त ग्रुप और वजन आदि का परीक्षण किया गया। पूर्णतः स्वस्थ पाए गए 53 रक्तदाताओं का ही रक्तदान कराया गया।रक्तदान से बचती हैं अनमोल जिंदगियांप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा के प्रभारी अधिकारी डाक्टर अभिषेक वर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। आपके द्वारा दान किया गया एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना पीड़ित, गंभीर मरीज या थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे के लिए संजीवनी बनता है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा और ‘रक्तदाता समूह’ का यह संयुक्त प्रयास बेहद सराहनीय है।”शिविर में ‘रक्तदाता समूह’ के सदस्यों के साथ-साथ पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं और महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। 53 रक्तदाताओं में से 24 ऐसे युवा शामिल थे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। युवाओं ने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि एक अनूठी आत्मसंतुष्टि का अनुभव होता है
रक्तदान करने वाले सभी 53 रक्तदाताओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा एवं ‘रक्तदाता समूह’ की ओर से आधिकारिक प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और पौष्टिक रिफ्रेशमेंट देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को नियमित रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा के प्रभारी अभिषेक वर्मा, महिला विशेषज्ञ डाक्टर अंकिता, असिस्टेंट मैनेजर बैंक ऑफ़ बड़ौदा कनक, आशा गुप्ता, अभिलाषा, आकांक्षा त्रिपाठी, ने अपना रक्तदान किया रक्तदाता समूह के सदस्य शरद तिवारी, सौरभ परिहार, राजीव नरुका, ठा. धनंजय सिंह, विमलेश तिवारी, आदित्य प्रताप एवं जीतू कुशवाहा उपस्थित रहें।जिला अस्पताल रक्तदान केंद्र से डाक्टर नवनीत कुमार,लैब टेक्नीशियन प्रतिमा, अर्जुन सिंह, अंकित बघेल, काउंसलर रजनी, अनिल चतुर्वेदी, राघवेन्द्र, शिवम्, सचिन,एवं सुरेश मौजूद रहे।

