इटावा । पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को नियमित जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एसएसपी ने फरियादियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उनकी समस्याओं के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का तत्परता और निष्पक्षता से निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

