Headlines

नवीन जिनालय में प्रथम बार हुआ भव्य जलधारा महोत्सव

फिरोजाबाद। न्यू तिलक नगर स्थित श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय के नवीन जिनालय में प्रथम बार भव्य जलधारा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। प्रथम बार आयोजित जलधारा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।महोत्सव में प्रज्ञा श्रमण बालयोगी श्री 108 अमित सागर जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। महाराज श्री के सानिध्य में भगवान की जलधारा एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान का अभिषेक कर धर्म आराधना की।इस अवसर पर महाराज श्री अमित सागर जी महाराज ने अपने उद्बोधन में क्षमावाणी पर्व के महत्व पर विशेष चर्चा की। उन्होंने क्षमा को जीवन का महत्वपूर्ण गुण बताते हुए आपसी प्रेम मैत्री और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। महाराज श्री के प्रवचन से श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।जलधारा महोत्सव के दौरान नवीन जिनालय में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना करते हुए जलधारा में सहभागिता की और पुण्यार्जन किया।सायंकाल आयोजित भव्य भजन संध्या में आगरा से आए सिंगर विवेक जैन ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। एक के बाद एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियों ने पूरे जिनालय परिसर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर देर तक भक्ति में लीन रहे।आयोजन में श्री पद्मप्रभ जिनालय समिति न्यू तिलक नगर के पदाधिकारीगण एवं सदस्य उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से नवीन जिनालय में प्रथम बार आयोजित जलधारा महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share