इटावा। अखिल विश्व गायत्री परिवार, के तत्वावधान में शताब्दी समारोह 2026 के अंतर्गत शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन 13 सितंबर, रविवार को किया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना है।
कार्यशाला बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर, कर्म क्षेत्र महाविद्यालय के पीछे स्थित पक्का तालाब, इटावा में आयोजित होगी। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।आयोजकों के अनुसार कार्यशाला में शिक्षकों को भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं जीवन-मूल्यों से जुड़ी शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षकों की गरिमा, व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विशेष चर्चा होगी।अखिल विश्व गायत्री परिवार, जनपद इटावा ने अधिक से अधिक शिक्षकों से कार्यशाला में सहभागिता करने की अपील की है।
शिक्षक गरिमा कार्यशाला का 13 सितंबर को आयोजन

