Headlines

जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली ने लगाया आई कैंप न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल में 300 मरीज़ों ने उठाया लाभ

इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली के तत्वाधान में न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल पुरोहितान टोला में अदिति आई हॉस्पिटल के माध्यम से एक आई कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम किशोर द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार गौर एडवोकेट ने सम्मानित अतिथि, प्रेरणा ज़ुबैरी ज़िला प्रवक्ता कांग्रेस, वरिष्ठ पत्रकार मोइनुद्दीन ज़ुबैरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरवर अली एवं डॉ० दीपा गौर संचालिका अदिति आई हॉस्पिटल के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रेम किशोर द्विवेदी ने शिविर में आए सभी मरीजों के निशुल्क इलाज के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली की सराहना करते हुए कहा कि आज जब इलाज़ इतना महंगा हो गया है ऐसे में ग़रीब मरीज़ों के लिए ऐसे शिविर बहुत बड़ी राहत का कार्य करते हैं। शिविर में मुख्य रूप से पधारे केंद्रीय कमेटी मेंबर जांयट्स इंटरनेशनल शिवराज सिंह यादव ने फेडरेशन मेंबर्स की प्रशंसा करते कहा कि उनके इस सराहनीय कार्य से ग़रीब जनमानस को बहुत लाभ पहुंचेगा वह लोग जो पैसों की तंगी के चलते अपनी आंखों का इलाज बड़े अस्पतालों में नहीं करा पाते हैं इस तरह के शिवरों से उन्हें आसानी से निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फेडरेशन पदाधिकारीयों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। इसी के साथ ही जांच करने आई टीम को एवं न्यू लाइफ केयर अस्पताल के डॉक्टर वसीम अहमद को मोमेंटो देकर व पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शिविर में लगभग 300 मरीज़ों ने आंखों की निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया। इसी क्रम में कोऑर्डिनेटर अनीता दीक्षित, फेडरेशन अधिकारी संगीता अग्रवाल, अध्यक्ष विमल शर्मा, प्रशासनिक निर्देशक हेनु वर्मा, पूर्व अध्यक्ष उर्वशी द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना, वाइस प्रेसिडेंट इंदिरा तिवारी, शारदा दीक्षित उषा भदौरिया, रूबी भदौरिया इत्यादि ने आए हुए मरीजों का सेवा भाव के साथ पूरा ख़्याल रखते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share