Headlines

इटावा पुलिस ने सुलह-समझौते से बचाए चार परिवार, टूटते रिश्तों को फिर जोड़ा-थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह

इटावा। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के तहत चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने शुक्रवार को आपसी विवादों के चलते बिखरने की कगार पर पहुंचे चार परिवारों में सुलह-समझौता कराकर उन्हें टूटने से बचाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी एवं सीओ सिटी अवनीश कुमार के मार्गदर्शन में महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र की सुनवाई हुई। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराया।समझौता कराने वाले परिवारों में खुशी पत्नी आलोक निवासी चितभवन थाना इकदिल, दामिनी गुप्ता पत्नी उत्कर्ष गुप्ता निवासी मोतीगंज भरथना, स्वाती चौहान पत्नी राहुल सिंह तोमर निवासी घटिया अजमत अली तथा मुनीषा देवी पत्नी प्रवीण कुमार निवासी पुरविया टोला शामिल हैं।इस दौरान महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह, उप निरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह,परिवार परामर्श केंद्र के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share