इटावा- पुलिस विभाग में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) रुद्रप्रताप सिंह, नियुक्ति थाना लवेदी तथा फायरमैन महिपाल सिंह, फायर सर्विस शामिल रहे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/जसवंतनगर आयुषी सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

