Headlines

भारतीय गौ रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने पनकी गौशालाओं का किया निरीक्षण, गोवंशों को खिलाया गुड़-केला

कानपुर – भारतीय गौ रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने पनकी स्थित गौशालाओं का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चन्द्रानंद गिरी जी महाराज (जूना अखाड़ा) के निर्देशन पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ बाजपेयी, महामंत्री मुन्ना हजारिया, संयोजक जगमोहन सिंह, कानपुर प्रभारी गोरे लाल और जिला अध्यक्ष भरत पाण्डेय साहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पनकी स्थित नंदी गौशाला एवं पनकी मंदिर के ठीक सामने स्थित हनुमान गौशाला का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने वहां गौवंशों के रख-रखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को देखा और संचालकों से जानकारी ली।इस दौरान पदाधिकारियों ने गोवंशों को अपने हाथों से केला और गुड़ खिलाया और गौ सेवा का संकल्प दिलाया।कानपुर महामंत्री मुन्ना हजारिया ने कहा कि गौ रक्षा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। संगठन लगातार गौशालाओं की स्थिति सुधारने और गोवंशों के संरक्षण के लिए काम कर रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share