Headlines

जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कानपुर -दीनदयाल नगर स्थित जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर देश के शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्य अतिथि एचबीटीयू के मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद तिवारी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया। उनके साथ विद्यालय प्रबंधक नारायण त्रिपाठी सह प्रबंधक अमीर सिंह, कोषाध्यक्ष दीपेश सिंह, पूर्व छात्र दीपेश सिंह, अभिभावक प्रतिनिधि सुरेश और प्रधानाचार्या श्रीमती विजय उपस्थित रहीं।इसके बाद विद्यालय के छोटे-छोटे भैया-बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से बच्चों ने “विविधता में एकता” का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने अपने बचपन के अनुभव साझा किए। प्रबंधक नारायण त्रिपाठी ने क्रांतिकारियों के बलिदान के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन आचार्या दीक्षा ने किया और अंत में प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share