Headlines

चालक को आई झपकी, हाईवे पर पलटी स्विफ्ट डिजायर

जसवंतनगर। शनिवार को जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम धोलपुर खेड़ा के पास हाईवे पर एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार कार इटावा से आगरा की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालक को कार से बाहर निकाला। चालक के हाथ में मामूली चोट आई, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दुर्घटनाग्रस्त कार को सीधा करवाकर सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया।गनीमत रही कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवारी नहीं थी। यदि कार में अन्य लोग सवार होते तो हादसा और गंभीर हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर वाहन चलाते समय नींद आने पर सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share