कानपुर। गौ सेवा और गौ रक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत भारतीय गौ रक्षा संघ ने संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कानपुर निवासी मुन्ना हजरिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने उन्हें पदोन्नति देते हुए प्रभारी, बुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया है।
संस्था द्वारा 7 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार विजयनगर, कानपुर निवासी मुन्ना हजरिया इससे पूर्व कानपुर नगर महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण एवं अच्छे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।यह नियुक्ति अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़ा के संस्थापक महंत हरि गिरि महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत चंद्रानंद गिरि जी महाराज, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जी.आर. बरुआ (सेवानिवृत्त आईएएस) एवं राष्ट्रीय महामंत्रियों की सहमति से की गई है।नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि मुन्ना हजरिया के नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता से भारतीय गौ रक्षा संघ को और मजबूती मिलेगी। साथ ही वे समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर संघ के सिद्धांतों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनका कार्यकाल एक वर्ष निर्धारित किया गया है।मुन्ना हजरिया की नियुक्ति पर भारतीय गौ रक्षा संघ के जिला अध्यक्ष कानपुर भरत पाण्डेय, सौरभ बाजपेई, जगमोहन सेंगर, राजेश कुमार पाल, रमेश कुशवाहा, गोरेलाल गिहार, विनोद कुमार कुशवाहा, सौरभ तिवारी, शिवा पांडेय, प्रेमा देवी, पंकज निषाद, सुरजीत चौधरी सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि भारतीय गौ रक्षा संघ का मुख्यालय दिल्ली में तथा शाखा कार्यालय कल्याणपुर, कानपुर में स्थित है। संस्था का मूल मंत्र “गौ सेवा ही परम धर्म है” है।
भारतीय गौ रक्षा संघ में मुन्ना हजरिया को बड़ी जिम्मेदारी, बने बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी

