इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी के दिशा निर्देशन में माह के दूसरे शनिवार को थाना सिविल लाइंस इटावा में थाना दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अपनी समस्याओं को लेकर आने वालों में कुणाल तिवारी निवासी राहतपुर ने चेक में धोखाधडी की शिकायत दर्ज कराई गई एवं नगला पीर निवासी रणवीर राठौर ने चक रोड पर कब्जा एवं दबंगों द्वारा मारने की धमकी देकर रास्ता रोकने की शिकायत की । शिकायतों का संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइंस द्वारा चेक धोखाधड़ी के मामले में एक टीम मामले की जांच कर निस्तारण हेतु भेजी गई है एवं दूसरे मामले में BNSS की धारा 152 के तहत तुरंत कार्यवाही सम्पन्न कराई गई है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन के के मिश्रा, एस आई राम विनोद,अपराध निरीक्षक दिवाकर उपस्थिति रहे।थाना दिवस पर फरियादियों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान एवं मदद हेतु अधिकार मित्र राम प्रकाश, ब्रजेश सिंह,डॉ आशीष त्रिपाठी, डॉ ज्योति वर्मा,ज्योति गुप्ता,अनिल कुमार ,अभय कुमार,ऋतिक उपस्थित रहे।
थाना सिविल लाइंस में आयोजित हुआ थाना दिवस सुनी शिकायतें लिया संज्ञान

