इटावा-नगर पालिका परिषद द्वारा अभी हाल ही में निर्माण कार्य हेतु टेंडर निकाले गए हैं जिसमें निर्माण हेतु जो राशि तय की गई है उसकी एमवी बनती हैं वह अधिक बनाई गई है जिसकी जांच हेतु वरिष्ठ भाजपा नेता नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष शरद बाजपेयी ने ईओ को एक पत्र दिया है जिसमें उन्होंने मांग की है की जो टेंडर खुले हैं या खुल रहे हैं जिसमें निर्माण कार्य हेतु जो राशि एमवी. निर्धारित की गई है वह अधिक है और जनता के पैसे की बेवजह लूट और भ्रष्टाचार की परिचायक है क्योंकि इसमें जो सड़क पौने दो लाख में बन सकती है उसकी एमवी लगभग ₹3 लाख बनाई गई है और ऐसा सभी कार्यों के निर्माण हेतु किया गया है बड़ा अचम्भा यह भी है कि कोई काम ब्लो नहीं हुआ है, मैं चैलेंज के साथ कहता हूं जितनी एमवी बनाई गई है जनता के सामने उनकी उपस्थिति में गुणवत्ता के साथ 70% लागत में निर्माण करा दूंगा शरद बाजपेयी ने कहा मेरी मांग है कि अभिलंब एई , जेई की एक स्वतंत्र टीम बनाकर तत्काल सभी निर्माण कार्यों की एमवी की जांच कराकर एमवी सही कराएं व जनता के पैसे की लूट न होने दें। उन्होंने ईओ से कहा कि कुछ कार्यों के विषय में जानकारी मिली है कि कुछ कार्य तो अभी दो ढाई वर्ष पहले ही पूर्ण हुए हैं उन्हें भी इन टेंडरों में लगाया गया है क्या यह सच है इसकी भी जानकारी दी जाए व जांच कराई जाए, अगर किसी भी तरह से ऐसे कार्य पकड़ में आते हैं जो पहले से हो चुके हैं और उनका पेमेंट हुआ है तो शासन स्तर से बड़ी कार्यवाही होगी यह जान लीजिए। शरद बाजपेयी ने कहा कि मेरे क्षेत्र की सभी खराब सड़कें, फुटपाथ निर्माण हेतु मैं बोर्ड की प्रथम बैठक जून 2023 में ही पास करा चुका हूं लेकिन टेंडरों में मेरी सड़कें जो बहुत खराब है वह नहीं लगाई गई है उन सड़कों को निर्माण हेतु शीघ्र लगवाया जाए।शरद बाजपेयी ने कहा कि किसी भी कीमत पर जनता के पैसे की लूट नहीं होने दी जाएगी मैं जनता के पैसे की लूट नहीं होने दूंगा इसलिए ईओ साहब से मेरा निवेदन है कि आप गंभीरता से इस विषय पर कार्यवाही करें और एक-दो दिनों के अंदर ही एमवी की जांच पूर्ण करा ली जाए जिससे निर्माण कार्य प्रारंभ हो और निर्माण कार्य में कोई बाधा ना आए लेकिन 18- 20 दिन बीत जाने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की है।शरद बाजपेयी ने कहा कि अगर जनहित में मेरी मांगे नहीं मानी गई और मेरे प्रश्नों के जवाब नहीं दिए गए तो पन्द्रह अगस्त से पहले नगर पालिका प्रांगण में मेरा धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन अनशन शुरू होगा, और अगर फिर भी मेरी बात नहीं मानी गई तो मेरा ये अनशन “” आमरण-अनशन “” में तब्दील होगा। धरना प्रदर्शन व अनशन की तारीख का ऐलान एक -दो दिन में मीडिया के माध्यम से किया जाएगा।
निर्माण कार्य के टेंडरों की एमवी की जांच करने के लिए दिया ईओ को पत्र-शरद वाजपेई

