इटावा। माह के द्वितीय शनिवार के अवसर पर शनिवार को जनपद के थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) का आयोजन किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।एसएसपी ने थाना दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को शिकायतों का निष्पक्ष, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक फरियादी की समस्या का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए।
इस दौरान एस पी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी,सीओ सिटी अवनीश कुमार थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
थाना दिवस में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

