Headlines

कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों के लिए बदले मार्ग

इटावा। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन 8 अगस्त की रात्रि से 11 अगस्त 2026 (शिवरात्रि) की रात्रि तक प्रभावी रहेगा।फर्रुखाबाद से बसरेहर/फर्रुखाबाद अंडरब्रिज (NH-2) होकर आने वाले भारी वाहनों को थाना किशनी, मैनपुरी से प्रतिबंधित किया जाएगा। ऐसे वाहन करहल–सैफई–आईटीआई चौराहा होकर जाएंगे।इकदिल से फर्रुखाबाद जाने वाले भारी वाहन आईटीआई चौराहा से सैफई–करहल होकर संचालित होंगे। फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बसें बस स्टैंड से चौधरी पेट्रोल पंप–एसएसपी चौराहा–आईटीआई चौराहा–सैफई हवाई पट्टी–करी पुलिया होकर जाएंगी।लुहन्ना चौराहा से मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले भारी वाहन साईं धर्मकांटा–सराय भूपत–NH–बकेवर–चकरनगर मार्ग से जाएंगे। वहीं चकरनगर से इटावा आने वाले भारी वाहनों को NH–बकेवर–इकदिल मार्ग से भेजा जाएगा।शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी बदलाव कांवड़ यात्रा के दौरान शहर क्षेत्र में ऑटो और ई-रिक्शा का भी रूट बदला गया है। काजी पंप एवं नौरंगाबाद चौराहा से साबितगंज, राजागंज से बल्देव चौराहा तथा रामगंज चौराहा से तहसील चौराहा/साबितगंज की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं चौधरी पेट्रोल पंप तिराहा से गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज होकर भरथना चौराहा जाने वाले वाहनों को ईदगाह चौराहा–रामनगर ओवरब्रिज मार्ग से भेजा जाएगा।
यह रहेगा कांवड़ यात्रा का निर्धारित मार्ग कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित मार्ग श्रंगीरामपुर (फतेहगढ़) ऊसराहार कर्री बीना पुलिया चौबिया भरथना चौराहा गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज यू-टर्न साबितगंज नया शहर तहसील चौराहा रंगलाल चौराहा राजागंज पचराहा छैराहा टीटी तिराहा निर्धारित किया गया है। यहां से कांवड़ यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।पुलिस की जनहित में अपील पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करें।

Please follow and like us:
Pin Share