Headlines

सिविल अस्पताल बिरला नगर में ग्वालियर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन चलाया जागरूकता कार्यक्रम

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में ग्वालियर जिले में विभिन्न जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम एस सागर ने बताया कि दिनांक 07/08/26 को शासकीय सिविल अस्पताल बिरला नगर ग्वालियर में ग्वालियर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के द्वारा वोन एवं जोइंट सप्ताह के तहत अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वृद्ध लोगो में होने वाले फ्रैक्चर की जानकारी दी गई, और वृद्ध लोगो में फ्रैक्चर को कैसे रोका जा सकता है,
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. दिनेश प्रसाद रहे, जिन्होंने बताया कि वृद्ध अवस्था में हड्डियों की bone mineral density कम हो जाती है इस अवस्था को ऑस्टियोपोरोसिस बोलते है, महिलाओं में मैनोपॉज़ के बाद भी हड्डियों में ओस्टियोपोरोसिस की अवस्था आ जाती है, इस अवस्था में हड्डी के टूटने की संभावना प्रबल हो जाती है, थोड़ी सी चोट में हड्डी टूट जाती है ओर फ्रैक्चर हो जाता है,साथ ही वृद्धजन फ्रैक्चर के बचाव के लिये डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया कि कैल्सियम और विटामिन ‘डी’ लेना चाहिए, धूप में बैठना चाहिए, बाथरूम और घर के टाइल्स ज्यादा चिकने नहीं होने चाहिए, वृद्धजनों को बारिश में बाहर कम निकलना चाहिए, प्रॉपर चप्पल पहन कर चलना चाहिए जिससे फिसल कर वो ना गिरे, अधिकतर फ्रैक्चर वृद्धजनों में बाथरूम में फिसलने की वजह से होते है, महिलाओं को मेनोपॉज के बाद हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्सियम और विटामिन डी लेना चाहिए।।
कार्यक्रम में ग्वालियर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. आशीष दुबे, अन्य वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. समीर गोखले , डॉ जेपीएस कुशवाह, डॉ.मनीष वैरागी, डॉ. पुखराज गौर, सिविल अस्पताल हजीरा के अधीक्षक डॉ. प्रशांत नायक उपस्थित थे। आभार व्यक्त सिविल अस्पताल बिरला नगर के अधीक्षक डॉ.जे. के. मसूरिया ने किया, कार्यक्रम का संचालन डॉ.आदित्य खरे ने किया ओर व्यवस्थापक डॉ. हरेन्द्र तोमर रहे।

Please follow and like us:
Pin Share