ग्वालियर -कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में
दिनांक 17.07.2026 को प्रातः 11:00 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र पलायक्षा, विकासखण्ड भितरवार, ग्वालियर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान श्रीमती आकांक्षा जाटव, ए.एन.एम. अपने कर्तव्य स्थल उप स्वास्थ्य केन्द्र पलायक्षा से अनाधिकृत रूप अनुपस्थित मिली, शासन द्वारा निर्धारित ग्राम में स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) महत्वपूर्ण कार्यदिवस भी था। जिसमें ग्राम आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ दिये जाने हेतु गर्भवती महिलाओं / बच्चों आदि को वेक्सीन व अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया करायी जानी होती है , श्रीमती आकांक्षा जाटव के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने के कारण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस. सागर ने इसे गम्भीरता से लेते हुए श्रीमती मीनाक्षी जाटव को अपने
पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने एवं शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा अधिनियम 1965 के नियम 3 उपनियम, (i) (ii) (iii) में निहित प्रावधानो का उल्लंघन की श्रेणी में होकर कदाचारता, स्वैच्छारिता का द्योतक होने पर श्रीमती आकांक्षा जाटव, ए.एन.एम. को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम, 9 (i) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही निलंबन अवधि में मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हस्तिनापुर ग्वालियर किया गया है तथा श्रीमती आकांक्षा जाटव को निलंबन अवधि में नियमानुसार, जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी ,भ्रमण के दौरान ग्राम पलायक्षा की आशा/आंगनवाडी कार्यकर्ता भी अनुपस्थित मिली, आशा कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
पलायक्षा के बाद डॉक्टर एम. एस. सागर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल में मरीजों की काफी संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर को अस्पताल के विस्तार का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए, अस्पताल भ्रमण के दौरान उन्होंने लेवर रुम व्यवस्थित करने के निर्देश दिए साथ ही प्रोटोकॉल के अनुसार लेवर रुम के अलावा अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन को देने के निर्देश चिकित्सकों को दिये।
सीएमएचओ ने काम में लापरवाही पर पलायक्षा की एएनएम को किया निलंबित

