Headlines

मायके में 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुर वैवाह में मायके में रह रही 30 वर्षीय विवाहिता डौली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया गया है कि डौली का कुछ दिन पूर्व अपने पति से पारिवारिक विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर करीब तीन माह से अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को फोन पर पति से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद डौली ने कथित रूप से नाराज होकर फांसी लगा ली।घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची भरथना थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share