Headlines

अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को सौंपा मांगपत्र

इटावा। जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को हो रही व्यावहारिक समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव को मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।न्यायालय के विश्राम कक्ष में आयोजित मुलाकात के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति के समक्ष न्यायालय परिसर से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।मांगपत्र में जुविनाइल बोर्ड (कोर्ट) को जनपद मुख्यालय के समीप स्थानांतरित करने की मांग की गई। बार पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान स्थान मुख्यालय से करीब 8-10 किलोमीटर दूर होने के कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसके अलावा बारिश के दौरान न्यायालय परिसर और संपर्क मार्गों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उचित जल निकासी व्यवस्था एवं सड़कों का स्तर ऊंचा करने, धूप और बारिश से बचाव के लिए प्रमुख आवागमन मार्गों पर टिनशेड लगाने, तथा प्रत्येक न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए कम से कम 10 अतिरिक्त कुर्सियां उपलब्ध कराने की मांग की गई।गर्मी और उमस के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित होने का हवाला देते हुए शेष न्यायालय कक्षों में भी वातानुकूलन व्यवस्था कराने की मांग रखी गई। वहीं युवा अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सिविल कोर्ट परिसर की उपलब्ध भूमि पर 100 नए चैंबर्स के निर्माण की आवश्यकता भी बताई गई।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी एवं महामंत्री नितिन तिवारी सहित पदाधिकारियों ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति से संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का अनुरोध किया, ताकि अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और वे अपने न्यायिक दायित्वों का सुगमता से निर्वहन कर सकें।इस अवसर पर एडवोकेट राजवीर सिंह, योगेश यादव, अनूप शर्मा, सुनील यादव, डॉ. राजीव त्रिपाठी, वैभव मिश्रा, जयंत मिश्रा, लक्ष्मी शंकर यादव, अजीत ऋषिश्वर, आदित्य मोहन शर्मा सहित बार एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share