कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन के नेतृत्व में कैट मध्यप्रदेश का प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश के मुख्य सचव अशोक बर्णवाल से वल्लभ भवन मंत्रालय में मिला। इस अवसर पर श्री बर्णवाल ने कहा कि व्यापारी को उद्यमी बनाये। एमएसएमई के क्षेत्र में केन्द्र-राज्य शासन की योजनाओं का लाभ उठाये एवं छोटे और कम कीमत वाले उद्योग लगाकर भारतीय उत्पाद बनाये एवं एमएसएमई के क्षेत्र में काम करें। इस अवसर पर कैट प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय प्यापार महोत्सव 2026 जो कि 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। उसमें मुख्य सचिव को आमंत्रित किया एवं कैट का आमंत्रण पत्र भेंट किया। इस अवसर पर कैट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन जैन शिवपुरी, सुनील जैन 501 भेपाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा भोपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप गोदा भेपाल, ग्वालियर के मीडिया प्रभारी हिमांशु छापड़िया उपास्थित थे। कैट प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही देश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर उन्हें भारतीय व्यापार महोत्सव में आमंत्रित करेगा।
प्रदेश के मुख्य सचिव से कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन एवं प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

