Headlines

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

इटावा-पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसएसपी ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।
पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई व्यवस्था आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है, जिससे लोगों को अपनी शिकायतें सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share