Headlines

शानोशौकत से निकला हजरत कासिम की याद में मेहंदी का जुलूस

इटावा-हर साल की तरह इस साल भी कटरा सहाब खां स्थित दरगाह हजरत सैयद अबुल हसन शाह वारसी से हजरत कासिम की याद में मेहदी का जुलूस परम्परागत तरीके से शानो शौकत के साथ निकला जिसे सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह व सदर तहसीलदार राजकुमार सिंह कोतवाली इंस्पेक्टर
सिंह व मेंहदी जुलूस के आयोजक हसनैन वारसी उर्फ हनी वारसी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मैंहदी का नतृत्व गुजरात से आये बाबा महबूब शाह वारसी ने किया। मेंहदी का जुलूस दरगाह वारसी से परम्परागत तरीके से उठा जिसका तमाम जगहों पर अकीदतमन्दों ने इस्तकबाल किया, जुलूस में अलम, चौकी, मेंहदी और बैंड शामिल थे। बैंडों पर शहीदाने कर्बला के मरसियों सहित इस्लाम जिंदा रहता है कर्बला के बाद, अली का दामन नहीं छोड़ेंगे, हुसैन जिंदाबाद हुसैन जिंदाबाद की धुनें बज रही थी। मेंहदी की हजारों लोगों ने जियारत कर मन्नतें मांगी जुलूस दरगाह वारसी से उठ कर कटरा शहाब खा. चिडीमार चौराहा, शाहकमर, कटरा पुरदल खां, उर्दू मोहल्ला, स्टेशन रोड, इस्लामिया इंटर कॉलेज, नोरंगबाद चौराहा, साबित गंज चौराहा, तहसील चौराहा, बजाजा लाइन, नगर पालिका चौराहा, कोतवाली चौराहा, सी ओ चौराहा, मिश्री टोला, कुजें वाली गली, खैराहा, पचराहा, राजागंज चौराहा, बलदेव चौराहा, सिंगल वाली मस्जिद, रामगंज ढाल, झम्मनलाल करारी, कटरा सेवा कली, कटरा शहाब खां, से होकर दरगाह वारसी पर समाप्त हुआ जिसे सम्पनन कराने में जिला प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग रहा तथा सुरक्षा के दृष्टीगत मेहंदी जुलूस के साथ फाइर ब्रिगेड, विधुत विभाग, व एम्बुलेन्स की तैनाती रही। मेंहदी के जुलूस में मुमताज चौधरी, राहत अली, हाजी दानिश वारसी, तहसीन इलाही वारसी, हाजी शहजाद वारसी एडवोकेट, कामरान वारसी, इलियास वारसी, रईसु‌द्दीन वारसी, इनायत उल्लाह वारसी, जलील वारसी, फरीद वारसी, गफ्फार वारसी, डॉक्टर अयाज अली, इन्तिजार अहमद, शावेज नकवी मुनीर वारसी व दरगाह का समस्त स्टाफ शामिल रहा

Please follow and like us:
Pin Share